Arijit Singh Net Worth ₹ 414 Crore – दो घंटे के लाइव परफॉर्मेंस की फीस ₹14 करोड़ !
भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गायकों में से एक अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है बताते चलें कि सिंगर ने 2 घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए 14 करोड़ की चौंका देने वाली फीस ली है। यह जानकारी अभी हाल ही में सिंगर राहुल वैद ने एक इंटरव्यू में दी।
राहुल वैद ने बताया कि अरिजीत सिंह स्टेज पर सिर्फ 2 घंटे की लाइव परफॉर्मेंस करने के लिए 14 करोड़ रूपये चार्ज करते है। उन्होंने अरिजीत सिंह के सिंगिंग स्टाइल की भी तारीफ की।
Arijit Singh Net Worth – कितनी है संपत्ति ?
अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीबन 414 करोड रुपए है। उनके पास मुंबई में एक 8 करोड़ का घर भी है इसके अलावा उनके पास 3.5 करोड़ से अधिक कीमत की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।
अरिजीत सिंह के गाड़ियों के कलेक्शन में एक रेंज रोवर और एक मर्सिडीज़ भी शामिल है
अरिजीत सिंह एक सुपरस्टार गायक –
अरिजीत सिंह को स्टारडम रातों-रात नहीं मिला। वह पहली बार रियलिटी शो “फेम गुरु कुल” के जरिए सुर्खियों में आए थे लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने “10 के 10 ले गए दिल” जीता। उन्हें असली सफलता 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 के गाने “तुम ही हो” से मिली। उस गाने ने उन्हें रातों-रात एक सुपरस्टार बना दिया।
Arijit Singh अपकमिंग इवेंट –

Arijit Singh Net Worth
आने वाले 5 सितंबर 2025 को अरिजीत सिंह लंदन के मशहूर टोटेनहैम हॉटस्पर(Tottenham Hotspur) स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय गायक बनेंगे। यूके में साल 2024 में उनका पिछला कार्यक्रम जबरदस्त रहा था। अरिजीत स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं है हाल ही में स्पॉटीफाई पर उनके 140 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही स्पॉटिफाई पर अरिजीत सिंह सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले गायक बन गए हैं।
Leave a Reply