Dhurandhar 2 Release, Review LIVE Updates: धुरंधर 2 रिव्यू, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह आ रहे हैं तबाही मचाने

Dhurandhar 2 : बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी Dhurandhar 2 (धुरंधर 2) कल 19 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई पहली ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (जस्कीरत सिंह रांगी) का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके के अपराधी सिंडिकेट में घुसपैठ करता है.

Dhurandhar 2

रॉ और आईबी के ऑपरेशन धुरंधर के तहत वह गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होता है और आईएसआई के साथ मिलीभगत को उजागर करता है. फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और जासूसी थ्रिलर को नई ऊंचाई दी.

Dhurandhar 2:

धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में आने वाली इस फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं. यामी गौतम ने स्क्रीनिंग के बाद इसे ‘बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी’ बताया. निर्देशक आदित्य धर ने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी देने का वादा किया है

Dhurandhar 2 की कमाई:

फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई महज एडवांस बुकिंग से कर ली है. इस कुल आंकड़े में भारत से पेड प्रीव्यू (47.91 करोड़) और पहले दिन यानी 19 मार्च (33.60 करोड़) की बुकिंग के साथ-साथ विदेशी बाजारों में वीकेंड के लिए हुई 75 करोड़ रुपये से अधिक की प्री-सेल शामिल है. देशभर में प्रीव्यू के लिए करीब 10 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन ने 8.6 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर बाजी मार ली है.

Dhurandhar 2

फिल्म को लेकर इतना पागलपन है कि देशभर के सिनेमाघरों में इसकी शो की संख्या बढ़ा दी गई है. कई मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक के शो लगाए जा रहे हैं. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं और इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कौन है ‘बड़े साहब’? फैंस के बीच तेज हुई चर्चा

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच ‘बड़े साहब’ की पहचान सबसे बड़ा सवाल बन गई है. पहली फिल्म से ही यह किरदार रहस्य बना हुआ है, जिसे लेकर अब तरह-तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘बड़े साहब’ के रोल में सलमान खान नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है.

Dhurandhar 2 Live: धुरंधर 2 का सेकंड हाफ होगा बड़ा

धुरंधर 2 का पहला हाफ थोड़ा छोटा होगा. लेकिन सेकंड हाफ पहले से बड़ा होने वाला है. धुरंधर का सेकंड हाफ 2 घंटे से ज्यादा का होगा, वहीं फर्स्ट हाफ 1 घंटा 45 मिनट का होगा.

Dhurandhar 2 Live:आदित्य धर ने दर्शकों से फ़िल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की

सिनेमाघर में फ़िल्म देखने के अनुभव के महत्व पर ज़ोर देते हुए, आदित्य धर ने कहा, “फ़िल्मों को इसी तरह देखा जाना चाहिए, न कि किसी के फ़ोन पर धुंधली तस्वीर के रूप में. इसलिए, मेरी आप सभी से एक दिल से गुज़ारिश है प्लीज फ़िल्म के बारे में पहले से कुछ भी (स्पॉइलर्स) न बताएं।.हर फैन सिनेमाघर में बिना किसी जानकारी के, लेकिन एक्साइटमेंट के साथ जाए, और वहां से अपने खुद के  एक्सपीरियंस के साथ बाहर निकले.

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 की हो रही है ज़बरदस्त चर्चा :

रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज़ से पहले ही ज़बरदस्त चर्चा हो रही है. टिकटों की कीमतें ज़्यादा होने के बावजूद, पेड प्रीव्यू के टिकट तेज़ी से बिक रहे हैं. 18 मार्च को, यानी फ़िल्म की रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले होने वाले इन शो के लिए, अलग-अलग शहरों में टिकटों की कीमतें काफ़ी बढ़ गई हैं. मल्टीप्लेक्स में टिकट 600 से 900 रुपये के बीच मिल रहे हैं, जबकि आईएमएक्स शो के टिकट 1,000 रुपये से भी ज़्यादा के बिक रहे हैं.

मुंबई के बोरीवली स्थित आईएनओएक्स Megaplex में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 3,100 रुपये है, वहीं दिल्ली के पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में इसके लिए 2,400 रुपये लिए जा रहे हैं. फ़िल्म के हिंदी वर्शन के लिए टिकट की औसत कीमत 418 रुपये है, जबकि Dolby Cine के लिए यह 759 रुपये है.

अधिक जानकारी एवं अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *